अप्रैल 27, 2026

भारत और फ्रांस के बीच नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण वरुण– 2022

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- ‘वरुण’ 30 मार्च से 03 अप्रैल 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है।

दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी। इस अभ्यास को वर्ष 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था और यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं के जहाजों, पनडुब्बियों, समुद्री गश्ती विमानों, लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न टुकड़ियां भाग ले रही हैं। ये टुकड़ियां समुद्री क्षेत्र में अपने परिचालन कौशल को बढ़ाने के साथ ही इसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगी, समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी और एकीकृत बल के रूप में समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेंगी।

पिछले कुछ वर्षों में अवसरों में बढ़ोतरी और जटिलता में वृद्धि होने के बाद से नौसैन्य अभ्यासों की वरुण श्रृंखला दोनों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों से सीखने के अवसर प्रदान करती रही है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन स्तर की पारस्परिक प्रकिया के लिए एक प्रमुख संचालक रहा है और यह वैश्विक समुद्री जगत की सुरक्षा, संरक्षा तथा स्वतंत्रता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading