मार्च 7, 2026

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 17वीं वार्ता का आयोजन

भारतीय नौसेना (आईएन) और फ्रांसीसी नौसेना (एफएन) के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता 6-7 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रियल एडमिरल निर्भय बापना, एसीएनएस (एफसीआई) और रियल एडमिरल जीन मार्क दुरंडौ, निदेशक इंटरनेशनल एंगेजमेंट्स, फ्रांसीसी नौसेना ने की।

इस वार्ता में दोनों पक्षों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। प्रमुख वार्ताओं में परिचालन, प्रशिक्षण, एसएमई आदान-प्रदान आदि शामिल रहे। दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को भी स्वीकार किया और समुद्री क्षेत्र में सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।

स्टाफ वार्ता से इतर, रियल एडमिरल जीन मार्क दुरंडौ, निदेशक इंटरनेशनल एंगेजमेंट्स, फ्रांसीसी नौसेना ने 7 फरवरी 2024 को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की और भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच उच्च स्तर के समन्वय और अंतरसंचालनीयता पर जोर किया। उन्होंने 6 फरवरी 2024 को आईएफसी-आईओआर का भी दौरा किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading