मार्च 18, 2026

गणतंत्र दिवस समारोह- 2024: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के विजेता घोषित

ओडिशा और राजस्थान के विद्यालयों ने क्रमशः पाइप बैंड (लड़कियां) और पाइप बैंड (लड़के) श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, केरल और सिक्किम के विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ ब्रास बैंड (लड़कियां) और ब्रास बैंड (लड़के) का पुरस्कार मिला

गणतंत्र दिवस समारोह- 2024 के एक हिस्से के तहत नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त तौर पर आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई।

विजेताओं की सूची निम्नलिखित हैं:

पाइप बैंड (लड़कें)

क्रम संख्याविद्यालयनकद पुरस्कार
01प्रधानमंत्री श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, राजस्थान21,000 रुपये
02आंध्र प्रदेश समाज कल्याण आवासीय विद्यालय, अरुगोलानु, पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश16,000 रुपये
03गवर्नमेंट मिजो हाई स्कूल, आइजोल, मिजोरम11,000 रुपये
04महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, अशोक विहार, उत्तरी दिल्ली3,000 रुपये (सांत्वना पुरस्कार) 

ब्रास बैंड (लड़कियां)

क्रम संख्याविद्यालयनकद पुरस्कार
01सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्नूर, केरल21,000 रुपये
02सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस, लखनऊ, उत्तर प्रदेश16,000 रुपये
03सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पथलियाघाट, सिपाहीजला, त्रिपुरा11,000 रुपये
04कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल, मध्य प्रदेश3,000 रुपये (सांत्वना पुरस्कार)

पाइप बैंड (लड़कियां)

क्रम संख्याविद्यालयनकद पुरस्कार
01द्रौपदी गर्ल्स हाई स्कूल, निशापोसी, मयूरभंज, ओडिशा21,000 रुपये
02श्रीस्वामीनारायण कन्या विद्या मंदिर, भुज, गुजरात16,000 रुपये
03पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एमईजी एंड सेंटर, सेंट जॉन्स रोड सिवन चेट्टी गार्डन, बेंगलुरु, कर्नाटक11,000 रुपये
04क्वीन मैरी स्कूल, तीस हजारी, नई दिल्ली3,000 रुपये (सांत्वना पुरस्कार)

ब्रास बैंड (लड़कें)

क्रम संख्याविद्यालयनकद पुरस्कार
01गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वेस्ट पॉइन्ट, गंगटोक, सिक्किम21,000 रुपये
02अमलोरपावन हायर सेकेंडरी स्कूल, वनरापेट, पुडुचेरी16,000 रुपये
03डॉन बॉस्को हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, विक्रोली, मुंबई, महाराष्ट्र11,000 रुपये
04डीएवी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश3,000 रुपये (सांत्वना पुरस्कार)

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने इन विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए।

रक्षा मंत्रालय की ओर से नियुक्त निर्णायक समिति (जूरी), जिसमें सशस्त्र बलों की हर एक शाखा के सदस्य शामिल थे, ने 21 और 22 जनवरी, 2024 को आयोजित ग्रैंड फिनाले के समापन पर इस प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों के अलावा लक्षद्वीप के कालपेनी गवर्नमेंट सरदार पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विशेष प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता तीन स्तरों यानी राज्य, क्षेत्रीय और सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (यूटी) पर सभी विद्यालयों (सीबीएसई, आईसीएसई, केवीएस, एनवीएस और सैनिक स्कूल आदि) के लिए आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12,857 बच्चों की संख्या वाली 486 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, क्षेत्रीय स्तर पर 2,002 बच्चों की 73 टीमों ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले में 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 457 स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पूरे देश के विद्यालयों में बच्चों के बीच देशभक्ति और एकता की भावना को फिर से जागृत करना और उन्हें समग्र शिक्षा के मार्ग पर प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading