जाखू मंदिर में 111 फीट ऊंची श्री राम की प्रतिमा होगी स्थापित
शिमला के प्राचीन जाखू मंदिर में श्री राम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा को लगाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस प्रतिमा का शिलान्यास किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी श्री राम की मूर्ति को शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने की बात की है।
