मार्च 8, 2026

2024 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।

22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए, देश के सभी क्षेत्रों से असाधारण उपलब्धियों के लिए 19 बच्चों का चयन किया गया है।

23 जनवरी, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करेंगे। बच्चे 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे।

बहादुरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार की प्रत्येक श्रेणी में से चयनित सूची में एक बच्चा शामिल है; समाज सेवा की श्रेणी में चार बच्चे; खेल की श्रेणी में पांच बच्चे और कला एवं संस्कृति की श्रेणी में सात बच्चे शामिल हैं। सूची में 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं, जो 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। सूची इस प्रकार है:

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024

क्रं. सं.नाम राज्यवर्ग
 1.आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत)महाराष्ट्रवीरता
 2.अनुष्का पाठकउत्तर प्रदेशकला एवं संस्कृति
 3.अरिजीत बनर्जीपश्चिम बंगालकला एवं संस्कृति
 4.अरमान उबरानीछत्तीसगढ़कला एवं संस्कृति
 5. हेतवी कांतिभाई खिमसूरियागुजरातकला एवं संस्कृति
 6.इशफाक हामिदजम्मू एवं कश्मीरकला एवं संस्कृति
 7.एमडी हुसैनबिहारकला एवं संस्कृति
 8.पेंड्याला लक्ष्मी प्रियातेलंगानाकला एवं संस्कृति
 9.सुहानी चौहानदिल्लीनवाचार
 10.आर्यन सिंहराजस्थानविज्ञान प्रौद्योगिकी
 11.अवनीश तिवारीमध्य प्रदेशसामाजिक सेवा
 12.गरिमाहरियाणासामाजिक सेवा
 13.ज्योत्सना अख्तरत्रिपुरासामाजिक सेवा
 14.संयम मजूमदारअसमसामाजिक सेवा
 15.आदित्य यादवउत्तर प्रदेशखेल
 16.चार्वी एकर्नाटकखेल
 17.जेसिका नेयी सरिंगअरुणाचल प्रदेशखेल
 18.लिन्थोई चनांबममणिपुरखेल
 19.आर सूर्य प्रसादआंध्र प्रदेशखेल

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading