मार्च 7, 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए पदों के सृजन की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए संयुक्त सचिव स्तर के तीन पदों यानी संयुक्त सचिव के दो पद और आर्थिक सलाहकार के एक पद के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस वित्‍त आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 की अधिसूचना के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 280 के अनुपालन में किया गया था।

आयोग को अपने कार्यों को पूरा करने में सहायता करने के लिए इन नए सृजित पदों की आवश्यकता है। आयोग में अन्य सभी पद प्रदत्त शक्तियों के अनुसार पहले ही सृजित किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading