अप्रैल 22, 2026

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल मई 2023 से देश भर में जीएसटी द्वारा गैर-मौजूद करदाताओं के खिलाफ लगातार अभियान में 44,015 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई; 121 गिरफ्तार

माल और सेवा कर (जीएसटी) में धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने और इसका पालन बढ़ाने के लिए, केन्‍द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) बोर्ड के अंतर्गत, जीएसटी फॉर्मेशन और राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सरकारेंदेश भर में, गैर-मौजूद / जाली पंजीकरण और वस्‍तुओं और सेवाओं की मूलभूत आपूर्ति के बिना नकली चालान जारी करने के मुद्दे पर एक केन्‍द्रित अभियान चला रही हैं ।

नकली पंजीकरण के खिलाफमई 2023 के मध्य में विशेष अभियान शुरू होने के बाद, कुल 29,273 जालीफर्मों के 44,015 करोड़ रुपये की संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल होने का पता चला। इससे 4,646 करोड़ रुपये की बचत हुई जिसमें से 3,802 करोड़ रुपये आईटीसी को रोकने और 844 करोड़ रुपये वसूली के माध्यम से प्राप्‍त हुए। अब तक, मामलों में 121 गिरफ्तारियां की गई हैं।

दिसम्‍बर, 2023 को समाप्त होने वाली तिमाही में, 4,153 फर्जी फर्मों में लगभग 12,036 करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी का पता चला। इन फर्जी फर्मों में से 2,358 का केन्‍द्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा पता लगाया गया। इसने 1,317 करोड़ रुपये के राजस्व की रक्षा की है जिसमें से 319 करोड़ की जानकारी मिली है और 997 करोड़ रुपये आईटीसी को रोककर बचाए गए हैं। इन मामलों में 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 31 गिरफ्तारियां केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गई। राज्य वार विवरणों को संलग्न किया गया है।

सरकार ने जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं। पंजीकरण के समय बायोमेट्रिक आधारित आम प्रमाणीकरण की पायलट परियोजनाएं गुजरात, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश राज्यों में शुरू की गई हैं।

इसके अलावा, सरकार ने अनुक्रमिकजीएसटी रिटर्न दाखिल करने, जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर- 3 बी रिटर्न में कर देयता अंतर के समाधान के लिए व्‍यवस्‍था निर्मित सूचना जैसे उपायों के माध्यम से औरजीएसटीआर-3बी रिटर्नों में उपलब्‍ध जीएसटीआर-2बी और आईटीसी के अनुसार उपलब्‍ध कर चोरी को कम करने का प्रयास किया है, जाली आईटीसी आदि का पता लगाने के लिए डेटा एनालिटिक्स और जोखिम मापदंडोंआदिका उपयोग किया गया है।

दिसम्‍बर 2023 में समाप्त तिमाहीके दौरान फर्जी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश का नामपता लगाई गई फर्जी फर्मों की संख्‍या संदिग्‍ध कर चोरी (करोड़ रु.)रोकी गई/बरामद आईटीसी राशि(करोड़ रु.)गिरफ्तारियांफर्जी फर्में प्रति लाख पंजीकृत फर्में 
आंध्र प्रदेश 197651105
अरूणाचल प्रदेश0131400
असम 191166708
बिहार 301488805
चंडीगढ़ 25106
छत्‍तीसगढ़ 268334115
दादरा और नगर हवेली 00000
दिल्‍ली 4833028901161
गोवा 429009
गुजरात 17844525315
हरियाणा 42462476381
हिमाचल प्रदेश 414403
जम्‍मू और कश्‍मीर 31002
झारखंड 231102011
कर्नाटक 22339759222
केरल 421524010
लद्दाख 00000
मध्‍य प्रदेश 7015822113
महाराष्‍ट्र 92622011021154
मणिपुर 00000
मेघालय 05000
मिजोरम 00000
नगालैंड 00000
ओडिशा 1383377042
पुद्दूचेरी 22008
पंजाब 82754121
राजस्‍थान 50719731159
सिक्किम 222018
तमिलनाडु 185494374116
तेलंगाना 117536235123
त्रिपुरा 9200029
उत्‍तर प्रदेश 443164544524
उत्‍तराखंड 66880033
पश्चिम बंगाल 12634318017
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 00000
लक्षद्वीप 00000
कुल 41531203613174129

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading