मार्च 15, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर चर्चा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08 जनवरी, 2024 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग, और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

अपने दौरे के दौरान, रक्षा मंत्री यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उनसे रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक विषयों पर चर्चा होने की आशा है।

राजनाथ सिंह के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य सचिव डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी आशा है। वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) रक्षा उद्योग के सीईओ और उद्योग जगत के नेतृत्‍व के साथ भी बातचीत करेंगे और वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading