अप्रैल 23, 2026

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की

राष्ट्रपति 09 जनवरी 2024 को पुरस्कार प्रदान करेंगी
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा
स्पोर्ट्स और गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता 09 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को 1100 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:

(i) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

क्र.सं.खिलाड़ी का नाम*स्पर्धा
1.चिराग चन्द्रशेखर शेट्टीबैडमिंटन
2.रंकीरेड्डी सात्विक साई राजबैडमिंटन

यह पुरस्कार टीम के प्रदर्शन के आधार पर समान उपलब्धियां हासिल करने वाले दोनों खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।

(ii) खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023

क्र.सं.खिलाड़ी का नामस्पर्धा
 1.ओजस प्रवीण देवतालेतीरंदाजी
 2.अदिति गोपीचंद स्वामीतीरंदाजी
 3.श्रीशंकर एमएथलेटिक्स
 4.पारुल चौधरीएथलेटिक्स
 5.मोहम्मद हुसामुद्दीनमुक्केबाज़ी
 6.आर वैशालीशतरंज
 7.मोहम्मद शमीक्रिकेट
 8.अनुष अग्रवालघुड़सवारी
 9.दिव्यकृति सिंहघुड़सवारी ड्रेसेज
 10.दीक्षा डागरगोल्फ़
 11.कृष्ण बहादुर पाठकहॉकी
 12. पुखरामबम सुशीला चानूहॉकी
 13.पवन कुमारकबड्डी
 14.रितु नेगीकबड्डी
 15.नसरीनखो-खो
 16.पिंकीलॉन बॉल्स
 17.ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमरनिशानेबाजी
 18.ईशा सिंहनिशानेबाजी
 19.हरिंदर पाल सिंह संधूस्क्वॉश
 20.अयहिका मुखर्जीटेबल टेनिस
 21.सुनील कुमारकुश्ती
 22.एंटीमकुश्ती
 23.नाओरेम रोशिबिना देवीवुशू
 24.शीतल देवीपैरा तीरंदाजी
 25.इलूरी अजय कुमार रेड्डीब्लाइंड क्रिकेट
 26.प्राची यादवपैरा कैनोइंग

(iii) खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

  1. नियमित श्रेणी:
क्र.सं.कोच का नामस्पर्धा
 1.ललित कुमारकुश्ती
 2.आर बी रमेशशतरंज
 3.महावीर प्रसाद सैनीपैरा एथलेटिक्स
 4.शिवेन्द्र सिंहहॉकी
 5.गणेश प्रभाकर देवरुखकरमलखंब
  1. आजीवन श्रेणी:
क्र.सं.कोच का नामस्पर्धा
 1.जसकीरत सिंह ग्रेवालगोल्फ़
 2.भास्करन ईकबड्डी
 3. जयन्त कुमार पुशीलालटेबल टेनिस

(iv) खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023:

क्र.सं.खिलाड़ी का नामस्पर्धा
 1.मंजूषा कंवरबैडमिंटन
 2. विनीत कुमार शर्माहॉकी
 3. कविता सेल्वराजकबड्डी

(v) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023:

1.गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसरसमग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय
2.लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाबप्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
3.कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्रद्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है।

‘खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।

अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन/नामांकन प्राप्त हुए, जिन पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इस समिति में प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासक का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading