सितम्बर 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन की तैयारी

शारीरिक सौष्ठव, मानसिक दृढ़ता और आंतरिक संतुलन प्रत्येक वायु योद्धा के लिए आवश्यक गुण हैं। इन मूल्यों को बनाए रखते हुए, भारतीय वायु सेना 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए कॉमन योगा प्रोटोकॉल का आयोजन करने की तैयारी कर रही है और यह बेहतर स्वास्थ्य, दृढ़ता और समग्र कल्याण की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

भारतीय वायु सेना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में योगाभ्यास का आयोजन करेगी, जिसमें उत्तर में लेह के ऊंचे पहाड़ों से लेकर दक्षिण में कार निकोबार के समुद्र तटों तक और पूर्वी सीमांत तवांग से लेकर पश्चिम में पवित्र शहर द्वारका तक के विविध भूभाग शामिल होंगे। वायु सैनिकों और उनके परिवारों के अलावा, स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट भी देश भर के विभिन्न वायु सेना स्टेशनों पर आयोजित योगाभ्यास में भाग लेंगे और यह स्वास्थ्य, कल्याण और योग के शाश्वत मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है, जो जीवन के सभी चरणों में शारीरिक शक्ति, मानसिक अनुकूलता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका का उल्लेख करता है। योग व्यक्तियों को स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहता है, साथ ही आंतरिक शक्ति और जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।

देश में इस वैश्विक उत्सव को मनाने की तैयारी के साथ, भारतीय वायु सेना योग की परिवर्तनकारी शक्ति के माध्यम से एक स्वस्थ भविष्य को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों के साथ जुड़ने के लिए आशान्वित है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading