मार्च 10, 2026

आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 12.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य मेलों में 10 करोड़ से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई

17 करोड़ से अधिक लोगों ने टीबी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों की जांच कराई
स्वास्थ्य शिविरों में 3.70 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए
4.38 करोड़ से अधिक आभा (स्वास्थ्य आईडी) कार्ड बनाए गए

भारत के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व पहल के रूप में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर 2023 को गांधीनगर, गुजरात से वर्चुअल मोड में ‘आयुष्मान भव’ अभियान के साथ-साथ आयुष्मान भव पोर्टल भी लॉन्च किया। आयुष्मान कार्ड की अधिक पहुंच को सुविधाजनक बनाने, आभा आईडी बनाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ गैर-संचारी रोग, तपेदिक और सिकल सेल रोग स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 17 सितंबर 2023 से देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य मेले लगाए गए हैं। इन स्वास्थ्य शिविरों को सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाने और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।

16 दिसंबर 2023 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई जब 17 सितंबर 2023 से अभियान की शुरुआत के बाद से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा आयोजित 12.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य मेलों में लोगों की कुल उपस्थिति का आंकड़ा 10 करोड़ से अधिक हो गया।

IMG_256

10 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक के सप्ताह में, 47,522 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। जबकि 17 सितंबर 2023 से कुल 12,29,792 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य मेलों की सूचना दी गई है। 16 दिसंबर 2023 को समाप्त सप्ताह में 8,86,17,970 लोगों ने भाग लिया, जबकि 42,41,864 लोगों ने इन मेलों में भाग लिया।

IMG_256

17 सितंबर 2023 से, 17 करोड़ (17,26,66,845) से अधिक लोगों ने सात प्रकार की बीमारियों की जांच कराई है, जिनमें टीबी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और मोतियाबिंद शामिल हैं। 16 दिसंबर 2023 को समाप्त सप्ताह में 86,19,636 लोगों ने इन सात बीमारियों की मुफ्त जांच का लाभ उठाया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के तहत अब तक 34,107 स्वास्थ्य मेले पूरे हो चुके हैं, जिनमें कुल 1,37,84,954 लोगों का पंजीकरण हुआ है।

IMG_256

स्वास्थ्य मेलों में अब तक कुल 3,70,36,445 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जबकि 16 दिसंबर 2023 को समाप्त सप्ताह में 4,78,168 कार्ड बनाए गए थे। आभा (स्वास्थ्य आईडी) कार्डों की संख्या ने 4 ,38,93,025 का आंकड़ा पार कर लिया है। 17 सितंबर 2023 से अब तक कुल 1,10,298 आयुष्मान सभाएं भी आयोजित की गई हैं।

देश भर में आयोजित आयुष्मान भव अभियान की कुछ झलकियां

IMG_256

मध्यप्रदेश में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला

IMG_256

ओडिशा में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला

IMG_256

मणिपुर में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला

IMG_256

उत्तर प्रदेश में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला

पृष्ठभूमि:

‘आयुष्मान भव’ पहल की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के आखिरी छोर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने और समाज में हर किसी के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की पहुंच को सक्षम करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप हर गांव/कस्बे में सभी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को पहुंचाने के लिए की गई है। ‘आयुष्मान भव’ पहल में प्रयासों का एक सेट है जिसमें ‘आयुष्मान- आपके द्वार 3.0’, ‘आयुष्मान सभा’, ‘आयुष्मान मेला- स्वास्थ्य और कल्याण स्तर पर और सीएचसी पर मेडिकल कॉलेजों द्वारा चिकित्सा शिविर’ और अंततः आयुष्मान पंचायत या आयुष्मान अर्बन वार्ड का दर्जा प्राप्त करने के लिए ग्राम/नगर पंचायत  या अर्बन वार्ड  को सुनिश्चित करना शामिल है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading