मार्च 7, 2026

अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने अपहरण घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी

अरब सागर में समुद्री अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के मिशन के तहत तैनात मंचों ने माल्टा ध्वज वाले पोत एमवी रुएन के अपहरण पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया दी है। 18 चालक दल वाले इस पोत ने यूकेएमटीओ पोर्टल, पीएम पर 14 दिसंबर, 2023 पर मईडे संदेश भेजा था, जिसमें लगभग छह अज्ञात कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था।

भारतीय नौसेना ने संकट की इस स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया दी और इस क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने समुद्री गश्ती विमान को पहले भेजा। इसके बाद एमवी रुएन पोत का पता लगाने और उसकी सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोकने के लिए तैनात अपने युद्धपोत को भी भेजा।

विमान ने 15 दिसंबर, 2023 की सुबह अपहृत पोत के ऊपर से उड़ान भरी। इसके बाद भारतीय नौसेना का विमान लगातार इसकी गतिविधि की निगरानी कर रहा था। एमवी रुएन पोत सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा था।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत, जिसे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था, ने भी 16 दिसंबर, 2023 की सुबह एमवी रुएन को रोक लिया है।

इस क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के समन्वय से पूरी स्थिति की गहराई से निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना, इस क्षेत्र में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों व मित्र देशों के साथ व्यापारी पोत परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading