मार्च 14, 2026

राष्ट्रपति ने वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की विजय की याद में विजय दिवस पर वीर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश का नेतृत्व किया

उनकी वीरता, समर्पण, बलिदान और दृढ़ भावना हमेशा लोगों के हृदय में और देश के इतिहास में जीवित रहेगी: प्रधानमंत्री
रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर सैनिकों को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16 दिसंबर, 2023 को विजय दिवस पर वीर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश का नेतृत्व किया जो वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाता है। एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से, राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र सशस्त्र बलों के जवानों के निस्वार्थ बलिदान और अतुलनीय साहस को अभारस्वरूप याद करता है जिसने भारत की विजय सुनिश्चित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वीर जवानों के बलिदान और अतुलनीय भावना को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, यह हमेशा जनमानस के हृदय में और देश के इतिहास में जीवित रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल जवानों के अतुलनीय साहस और वीरता को याद करते हुए कहा कि “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है जिन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में निडर होकर हमारे देश की रक्षा की है।”

रक्षा मंत्री ने विजय दिवस की याद में नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद नायकों को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भारतीय सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading