नवम्बर 9, 2026

पुराने मंदिरों और मठों का जीर्णोद्धार

देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख और रखरखाव के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के 3,697 प्राचीन स्मारक और पुरातत्वीय स्थल और अवशेष हैं। प्राचीन मंदिरों और मठों सहित इन स्मारकों और स्थलों का संरक्षण और पुनरुद्धार करना एक नियमित प्रक्रिया है और इन कार्यों को संसाधनों की आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार किया जाता है।

एएसआई द्वारा चित्रकूट जिले के (i) रामनगर, कर्वी में पुजारी गृह, (ii) कर्वी में पत्थर का मंदिर, गणेश बाग और (iii) कर्वी में तालाब के केंद्र में मंदिर का संरक्षण किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 2.0 (एसडी 2.0) नामक एक योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य चिरस्थायी और विख्यात पर्यटन गंतव्यों को विकसित करना है। एसडी 2.0 योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकारें/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन प्रमुख पर्यटन आकर्षणों, पेशकशों, संपर्क, वर्तमान पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र, राज्य समर्थन आदि जैसी विशेषताओं के आधार पर विभिन्न गंतव्यों की पर्यटन क्षमता का विश्लेषण करते हुए एक राज्य परिपे्रक्ष्य योजना (एसपीपी) तैयार करते हैं। तदनुसार, पर्यटन मंत्रालय संबंधित राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के परामर्श से विकास के लिए गंतव्यों का चयन करता है। पर्यटन मंत्रालय ने इस योजना के अंतर्गत विकास के लिए देश में 55 गंतव्यों को अधिसूचित किया है, जिनकी सूची संलग्नक-I में दी गई है।

संलग्नक-I

लोक सभा में दिनांक 11.12.2023 को अतारांकित प्रश्न संख्या †1349 के भाग (ग) और (घ) के उत्तर में संलग्नक का उल्लेख किया गया है।

स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत अधिसूचित गंतव्यों का विवरण

क्रम सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेशगंतव्यों का नामगंतव्यों की सख्या
1.आंध्र प्रदेशगंडिकोटा, अरक्कु-लाम्बासिंगी2
2.अरुणाचल प्रदेशनाचो, मेचुका2
3.असमजोरहाट, कोकराझार2
4.बिहारगया, नालंदा2
5.छत्तीसगढ़बिलासपुर, जगदलपुर2
6.गोवापोरवोरिम, कोलवा2
7.गुजरातधोलावीरा, द्वारका2
8.हरियाणापंचकुला (मोरनी)1
9.हिमाचल प्रदेशपोंग बांध1
10.जम्मू और कश्मीरबशोली1
11.झारखंडचांडिल1
12.कर्नाटकहम्पी, मैसूरु2
13.केरलकुमारकोम, कोझिकोड (बेपोर)2
14.मध्य प्रदेशग्वालियर, चित्रकूट2
15.महाराष्ट्रसिंधुदुर्ग1
16.मणिपुरमोइरांग (बिष्णुपुर)1
17.मेघालयशिलांग, सोहरा2
18.मिजोरमआइजोल, चम्फाई2
19.नागालौंडन्यूलैंड, चुमुकेदिमा2
20.ओडिशाकोरापुट1
21.पंजाबअमृतसर, कपूरथला2
22.राजस्थानबूंदी (केशोरायपाटन), जोधपुर2
23.सिक्किमगंगटोक, ग्यालशिंग2
24.तमिलनाडुमामल्लापुरम, नीलगिरी2
25.तेलंगानाबोंगिर, अनंतगिरि2
26.त्रिपुराअगरतला, उनाकोटी2
27.उत्तर प्रदेशप्रयागराज, नैमिषारण्य2
28.उत्तराखंडपिथौरागढ़, चम्पावत2
29.चंडीगढ़चंडीगढ़1
30.लक्ष्यद्वीपलक्ष्यद्वीप1
31.पुद्दुचेरीपुद्दुचेरी, करियाकल2
32.लद्दाखलेह, कारगिल2
  कुल55

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में दी।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.