मार्च 9, 2026

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नलेटी, कांगड़ा से विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत की

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने रोज़गार पर वादा पूरा किया है, अब तक 8 लाख युवाओं को मिला सरकारी क्षेत्र में रोज़गार
प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के साथ किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर से विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के कई लाभार्थियों से संवाद किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला कांगड़ा के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के नलेटी ग्राम पंचायत पहुंची। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा लाभान्वित लाभार्थीयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बड़े उत्साह से विकास रथ का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कांगड़ा क्षेत्र से शिरकत करते हुए सूचना प्रसारण मंत्री एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गैर-अधिकारियों से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर सभी वर्गों के लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने और उन्हें सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 8 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोज़गार मिला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी 3 महीनों में ही 10 लाख सरकारी रोज़गार दिये जाने का संकल्प भी पूरा हो जाएगा। सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन और 80 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा देने का काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही पूरा हो पाया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में अनुराग सिंह ठाकुर ने हर गांव में समावेशी विकास की अहम भूमिका पर बल दिया। संवाद सत्र के दौरान अपने व्यावहारिक संबोधन में, ठाकुर ने विशेष रूप से जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा की व्यापक पहुंच पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने नए गैस कनेक्शन और सुलभ ऋणों से लेकर नल की पानी की सुविधाओं और वंचितों के उत्थान तक की योजनाओं के प्रभाव को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उनका महत्वपूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के एक प्रमाण के रूप में देश को एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करता है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हर गुजरते दिन के साथ लोगों की भागीदारी में और बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading