मार्च 17, 2026

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी आज यहां प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन में महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नम्बर 12 की ऊषा शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 11 तथा अन्य उम्मीदवार सरदार सिंह ठाकुर को 06 मत प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन में उप महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नम्बर 13 की मीरा आंनद को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 12 तथा अन्य उम्मीदवार संगीता ठाकुर को 05 मत प्राप्त हुए।
नव निर्वाचित महापौर ऊषा शर्मा तथा उप महापौर मीरा आंनद को तदोपरान्त प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading