मार्च 16, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थी

ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च, 2024 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ 2.95 करोड़ पक्के मकान बनाने के समग्र लक्ष्य के साथ “सभी के लिए आवास” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ग्रामीण विकास मंत्रालय पात्र ग्रामीण परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लागू कर रहा है। 2.95 करोड़ मकानों के अनिवार्य लक्ष्य के मुकाबले, विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लाभार्थियों को 2.94 करोड़ से अधिक मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2.50 करोड़ मकानों का निर्माण भी 29.11.2023 को पूरा कर लिया गया था। यह योजना अपने प्रमुख मील के पत्थर हासिल करने में सक्षम रही है और मंत्रालय 31 मार्च, 2024 की निर्धारित समय सीमा तक 2.95 करोड़ पक्के घरों के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले पांच वर्षों में से प्रत्येक के दौरान, यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत आवासों का वर्ष-वार और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण है अनुलग्नक में दिया गया है। आवंटित और पूर्ण किए गए मकानों से संबंधित सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का जिला स्तरीय डेटा कार्यक्रम की वेबसाइट http://www.pmayg.nic.in—->आवाससॉफ्ट—->रिपोर्ट्स—-> लक्ष्य वित्तीय वर्ष के मुकाबले घरों की प्रगति पर देखा जा सकता है।

पीएमएवाई-जी के तहत केंद्रीय सहायता राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को एक इकाई मानकर सीधे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को जारी की जाती है। विभिन्न जिलों/ब्लॉकों/ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को ये धनराशि जारी करने का काम संबंधित राज्य सरकार/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है।

पिछले पांच वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान पीएमएवाई-जी के तहत आवासों के निर्माण के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को जारी की गई केंद्रीय हिस्सेदारी की राशि लगभग 1,60,853.38 करोड़ रुपये थी। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा निधियों का संगत उपयोग राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के हिस्से सहित 2,39,334.02 करोड़ रुपये था।

पिछले पांच वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत घरों का वर्ष-वार और राज्य-वार विवरण।

(इकाइयाँ संख्या में)

क्र.सं.राज्य का नामवित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वीकृत आवासवित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत आवासवित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आवासवित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत आवासवित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत आवास
1अरुणाचल प्रदेश1,0632,13519,02811,0422,706
2असम40,3781,79,8311,50,0382,16,31810,52,922
3बिहार4,25,60210,43,8086,25,2458,98,8201,32,699
4छत्तीसगढ2,89,9091,50,9521,57,53137181,374
5गोवा10753324718
6गुजरात26,3081,01,28821,3211,07,1841,47,958
7हरियाणा2,485113603,3165,092
8हिमाचल प्रदेश8171,0373,9962,729792
9जम्मू और कश्मीर17,67238,61264,03655,8447,810
10झारखंड1,37,2913,01,9723,61,5403,90,13511,583
11केरल9267383,32912,6081,626
12मध्य प्रदेश3,04,7073,78,3257,56,5304,90,0457,53,869
13महाराष्ट्र78,7662,47,5122,90,9721,16,7813,03,589
14मणिपुर1516717,8221,72513,845
15मेघालय3,81610,96826,4803,3538,866
16मिजोरम1,7082,4307,01706,951
17नागालैंड3,5046154,7069,7504,187
18ओडिशा2,31,2075,48,2482,90,4753,4188,94,376
19पंजाब6,7948,1261,88511,0474,765
20राजस्थान1,82,4623,75,2822,64,4263,86,8547,451
21सिक्किम00028048
22तमिलनाडु93,15290,6791,04,2962,22,79137,763
23त्रिपुरा38722,5339911,57,21751,872
24उत्तर प्रदेश3,83,8611,78,1767,28,4774,34,9038,60,868
25उत्तराखंड2,326324715,39018,752
26पश्चिम बंगाल1,00,1189,62,5079,41,6511,66,72411,06,832
27अण्डमान और निकोबार092939706
28दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव4,589011049941
29लक्षद्वीप00000
30पुदुचेरी*110000
31आंध्र प्रदेश16,2512,3041,81601,78,899
32कर्नाटक15,0071,00035,5773,86437,923
33तेलंगाना*00000
34लद्दाख03792004511
 कुल23,71,23946,50,75148,80,03137,23,05657,36,384

तेलंगाना और पुडुचेरी प्रधानमंत्री आवास योजनाग्रामीण को लागू नहीं कर रहे हैं।

यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading