जलशक्ति विभाग को मिली पहली महिला इंजीनियर इन चीफ अंजू शर्मा
शनिवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग मे अंजू शर्मा को इंजीनियर इन चीफ के रूप मे नियुक्त किया गया है। इसके उपरांत वह चीफ इंजीनियर (शिमला ज़ोन) के पद पर तैनात थीं।
अंजू शर्मा, चिंतपूर्णी क्षेत्र (ऊना जिला) की रहने वाली है और इनके पति वीरेंद्र शर्मा शिमला जिला सत्र व अदालत में न्यायाधीश हैं।