सितम्बर 22, 2026

जी-20 थिंक: भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी – क्षितिज के पार

भारतीय नौसेना और नेवी वेलनेस एंड वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) पिछले कुछ वर्षों से नौसेना सप्ताह गतिविधियों के भाग के रूप में स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। “द इंडियन नेवी क्विज़ – थिंक” क्विज़ 2023 ने वैश्विक पहुंच हासिल कर ली है, जो जी-20 सचिवालय से मिली साझेदारी और समर्थन पर आधारित है और प्रतिष्ठित जी-20 में भारत की अध्यक्षता का प्रतीक है। इसलिए, सही शब्दों में इस आयोजन को जी-20 थिंक भी कहा जा रहा है।

यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय – दो स्तरों और दो स्थानों – मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

जी-20 थिंक के राष्ट्रीय दौर में 11,741 स्कूलों ने रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण कराया। पहला निष्कासन दौर (एलिमिनेशन राउंड – ईआर-1) 14 सितंबर 23 को पूरा हुआ। इसमें 3902 स्कूल अगले स्तर ईआर-2 के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके थे। ईआर-2 का आयोजन 03 अक्टूबर 23 को किया गया था, जिसमें 10 अक्टूबर 23 को आयोजित क्वार्टर फाइनल के लिए कुल 1674 स्कूलों ने क्वालीफाई किया। क्वार्टर फाइनल में स्कूलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक जोन से शीर्ष 10 टीमों का चयन हुआ। 18 अक्टूबर 23 को टाई-ब्रेकर राउंड में प्रतिस्पर्धा हुई। इस राउंड में निम्नलिखित 16 स्कूलों का चयन हुआ, जो सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे:

  • भवन विद्या मंदिर, गिरिनगर
  • डीएवी पब्लिक स्कूल, गुड़गांव
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, भोपाल
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना
  • दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ
  • डॉ. के.बी. हेडगेवार विद्यामंदिर, कारापुर
  • जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी
  • जीएमएचएसएस कालीकट विश्वविद्यालय परिसर, कालीकट
  • कल्याण कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर
  • नरेंद्र कॉन्वेंट स्कूल और जूनियर कॉलेज, रायपुर
  • नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, मुंबई
  • सैनिक स्कूल, सतारा
  • संजय घोड़ावत इंटरनेशनल, कोल्हापुर
  • एसएनएमएचएसएस, पुरक्कड़।
  • सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर।
  • स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर।

ये 16 टीमें राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मुंबई में इकट्ठी होंगी और 17 तथा 18 नवंबर 23 को नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) एनसीपीए और गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को नौसेना कर्मियों से मिलने, बातचीत करने और पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई में युद्धपोतों, पनडुब्बियों और नौसेना विमानों पर नौसेना संचालन की रोमांचक दुनिया की एक झलक देखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय राउंड के पूरा होने पर, एक जूरी इंडिया गेट, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय राउंड में भाग लेने के लिए “टीम इंडिया” का गठन करने के लिए सभी फाइनलिस्टों में से दो सर्वश्रेष्ठ क्विज़र्स को चुनेगी।

अंतर्राष्ट्रीय दौर के लिए, सभी जी-20+09 देशों को निमंत्रण दिया गया था और प्रभावशाली 23 अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने 19 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में इसमें भाग लेने के लिए अपनी रुचि दिखाई है। 23 नवंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। यह इन प्रतिभाशाली स्कूली छात्रों को बौद्धिक आदान-प्रदान और प्रतिस्पर्धा के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

भारत एक दिसंबर 23 को ब्राजील को जी-20 बैटन सौंपेगा। जी-20 थिंक संभवतः 22 दिसंबर से देश में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की श्रृंखला की समापन कड़ी होगी। इसका उद्देश्य भारत की अध्यक्षता का उल्लेखनीय समापन भी है। देश ने वैश्विक स्तर पर जी-20 की कई अनूठी उपलब्धियां देखी हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading