मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव की ऊर्जा को नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव की ऊर्जा देश में नई उमंग का संचार करेगी। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और हर किसी की प्रेरणाशक्ति बनें।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय!

लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें।

जय सियाराम!”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading