मार्च 18, 2026

राज्यपाल ने बालिका आश्रम टूटीकंडी तथा सर्वोदय बाल आश्रम का दौरा किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज बालिका आश्रम टूटीकंडी तथा सर्वोदय बाल आश्रम में दीवाली के उपलक्ष्य में यहां रहने वाले बच्चों को बधाई दी तथा मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने छात्राओं से आत्मबल बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि आपस में मिलजुल कर रहें तथा अपने जीवन को आदर्श बनाएं। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तित्व विकास के साथ ही समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने इन दोनों आवासीय संस्थाओं में प्रदत्त की जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading