मार्च 8, 2026

स्वच्छता और लंबित मामलों के समाधान के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय का विशेष अभियान 3.0 प्रगति पर

1070 फिजिकल फाइलों की समीक्षा की गई और 352 फाइलों को हटाया गया, अन्य स्वच्छता गतिविधियों के साथ समीक्षा के लिए 723 ई-फाइलों की पहचान की गई और 103 ई-फाइलों को बंद कर दिया गया

स्वच्छता के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय का विशेष अभियान 3.0 पूर्ण रूप से प्रगति पर है। इस अभियान के मुख्य केंद्र बिंदु में सार्वजनिक शिकायतों का निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, स्वच्छता अभियान, फाइलों की छंटाई इत्‍यादि शामिल हैं। अभियान की विभिन्न गतिविधियों के लक्ष्यों की पहचान करने के लिए अभियान के प्रारंभिक चरण का शुभारंभ 15 सितंबर 2023 से हुआ। मुख्य अभियान की शुरूआत 2 अक्टूबर 2023 से हुई और यह 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।

अब तक दो आउटडोर अभियान संचालित किए जा चुके हैं। 1070 फिजिकल फाइलों की समीक्षा की गई है और 352 फाइलों को छंटाई की गयी है, 723 ई-फाइलों की पहचान समीक्षा हेतु की गई है और 103 ई-फाइलें बंद कर दी गई हैं, 7 सांसदों के संदर्भ, 3 संसद आश्वासन, 2 राज्य सरकार के सन्दर्भ, 121 लोक शिकायत, 1 पीएमओ सन्दर्भ, 19 लोक शिकायत अपील का निस्तारण किया जा चुका है तथा अन्य गतिविधियों सहित 100 वर्ग मीटर क्षेत्र को साफ किया गया है।

सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली गई है और अभियान अवधि के दौरान जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा उन्हें हासिल करने के प्रयास प्रगति पर हैं। अभियान की प्रगति की निगरानी की जा रही है और इसके अपडेट प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा होस्ट किए गए सिस्टम सेंटर डेटा पोजीशन मेजरमेंट (एससीपीडीएम) पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। सभी स्वायत्त निकाय/अधीनस्थ कार्यालय स्वच्छता अभियान चलाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं।

मंत्रालय के अधिकारी और हितधारक कार्यालय में और इसके परिसर में स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए स्वच्छता अभियान से जुड़ गए हैं। जनता के बीच विशेष अभियान 3.0 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर स्वच्छता अभियानों को दिखाया जा रहा है।

यह जनजातीय कार्य मंत्रालय विशेष अभियान से संबंधित लक्ष्यों को पूरा करने और इन्‍हें प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के लिए इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading