मार्च 7, 2026

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी और जीआर) तथा उसके संगठन विशेष अभियान 3.0 पहल के माध्यम से लंबित मामलों को कम कर रहे हैं और कार्यालय परिसर तथा उसके आसपास काम करने की जगह में वृद्धि कर रहे हैं। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाने तथा सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासनिक सुधार और शिकायत विभाग के तत्वावधान में 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 चलाया जा रहा है।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में, स्वच्छता, नियमों तथा प्रक्रियाओं की समीक्षा एवं सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, स्थान का उचित उपयोग, कार्यस्थल के अनुभव को बढ़ाने के लिए अपशिष्ट पदार्थों के निपटान से संबंधित गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। दिनांक 13.10.2023 तक विभाग में विशेष अभियान 3.0 के लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों की स्थिति इस प्रकार है:

पैरामीटर/गतिविधियाँसमग्र लक्ष्य13.10.2023 को समाप्त हुए सप्ताह की उपलब्धियाँ
स्वच्छता अभियान स्थल350273
अंतर-मंत्रालयी संदर्भ(मंत्रिमंडल नोट)11
संसद का आश्वासन106
संसद सदस्यों के संदर्भ368
प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ94
जन-शिकायतें6524
जन-शिकायतें अपील192
भौतिक फ़ाइलों की समीक्षा करना और उन्हें छांटना3061510086 फाइलों की समीक्षा की गई जिनमें से 1719 फाइलों को अलग किया गया
कबाड़ के निपटान के माध्यम से प्राप्त राजस्व 61777 रुपये
जगह खाली की गई (वर्ग फुट में)137908108491 वर्ग फुट

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading