जून 23, 2026

प्रधानमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की

प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार पर चर्चा की
सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी को यूपीआई का लाभ उठाते हुए भारत में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की गूगल की योजनाओं से अवगत कराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की।

वार्तालाप के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार में शामिल होने की गूगल की योजना पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल और एआई टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गूगल को सुशासन के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया।

पिचाई ने प्रधानमंत्री को गूगल पे और यूपीआई की क्षमता और पहुंच का लाभ उठाते हुए भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन पर आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसकी मेजबानी दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading