मार्च 11, 2026

रेल मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 के दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल की गईं

विशेष अभियान 3.0 एक अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ किया गया
कार्यालय स्क्रैप के निपटान से लगभग 66.83 लाख रुपये का राजस्व सृजित हुआ
इस अवधि के दौरान 5,297 से अधिक स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए
स्क्रैप निपटान पर विशेष ध्यान देने के परिणामस्वरूप 397619 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हुआ

रेल मंत्रालय ने जोनल मुख्यालयों, मंडल कार्यालयों, उत्पादन इकाइयों, आरडीएसओ, प्रशिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और 7000 स्टेशन समेत देश भर में विस्तारित संपूर्ण भारतीय रेलवे पर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ विशेष अभियान 3.0 शुरू किया है।

रेलवे ने 31.10.2023 तक 10,722 स्वच्छता अभियान आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के दौरान कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर स्क्रैप डिस्पोजल पर विशेष ध्यान दिया गया तथा 3,18504 वर्ग फुट स्थान खाली कराने का लक्ष्य रखा गया।

इन लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए, 13 अक्टूबर, 2023 तक 5,297 से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं। अभियान के दौरान 1.02 लाख से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया। इस अभियान के दौरान, कार्यालयों और कार्यस्थलों में स्क्रैप निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप 397619 वर्ग फुट स्थान खाली किया गया और कार्यालय स्क्रैप के निपटान से लगभग 66.83 लाख रुपये राजस्व सृजित हुआ।

रिकॉर्डिंग और छंटनी के उद्देश्य से 51,954 से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई है।

स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading