मार्च 14, 2026

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कल ‘रबी अभियान के लिए कृषि’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है

कृषि और किसान कल्याण विभाग 26 सितंबर, 2023 को सचिव (ए एंड एफडब्ल्यू) की अध्यक्षता में नई दिल्ली में ‘रबी अभियान के लिए कृषि’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन में मंत्रालयों, राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, संगठनों के अधिकारी और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। सचिव (उर्वरक) और सचिव (डीएआरई) सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डॉ. अशोक गुलाटी ‘उत्पादन केंद्रित से खाद्य प्रणाली दृष्टिकोण की ओर’ विषय पर और डॉ. हरीश दामोदरन ‘हरित क्रांति 1.0 से हरित क्रांति 2.0’ विषय पर मुख्य भाषण देंगे।

सम्मेलन सहभागी प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चिन्हित किये गए विषयों पर पैनल चर्चा शामिल होगी।

1. जलवायु सहनीय कृषि और आधुनिकीकरण

2. उर्वरक क्षेत्र में उपलब्धता एवं नवाचार

3. रबी के दौरान दलहन, मक्का और तिलहन के लिए रणनीति

4. कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी, जिसमें राज्य सरकारों व केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी और विशेषज्ञ; उपयोगी व परिणामोन्मुखी भागीदारी तथा चर्चा के लिए शामिल होंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading