मार्च 7, 2026

अनुराग सिंह ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष (पीडीयूएनडब्ल्यूएफएस) के अंतर्गत एथलीटों को सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एथलीटों  को हर संभव समर्थन दिया है और खिलाड़ियों को निरंतर समर्थन देते रहेंगे: अनुराग सिंह ठाकुर

केन्द्रीय खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नयी दिल्ली में 19 सितंबर 2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत एथलीटों को सम्मानित किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष (पीडीयूएनडब्ल्यूएफएस) ऐसे खिलाड़ियों की सहायता के लिये बनाया गया है जो कि अच्छा खेलते हैं लेकिन निर्धन और जरूरतमंद परिवारों से हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत खेलकूद का सामान खरीदने और प्रशिक्षण में मदद की जाती है। इसमें अब तक 270 खिलाड़ियों को करीब 8.15 करोड़ रूपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन खिलाड़ियों को आज सहायता उपलब्ध कराई गई वह भी अच्छा खेलते हैं और उन्हें कुछ निश्चित सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार एथलीटों को सहायता उपलब्ध करा रही है, चाहे यह टीओपीएस(टॉप्स) के जरिये हो अथवा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष (पीडीयूएनडब्ल्यूएफएस) के जरिये दी जा रही हो। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एथलीटों को हरसंभव समर्थन दिया है और वह खिलाड़ियों को निरंतर समर्थन देते रहेंगे।

एशियाई खेलों के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी उम्मीद है कि इस साल भारत अब तक के सर्वाधिक पदक जीतेगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष को ऐसे बेहतरीन खिलाड़ियों, कोचों और उनके पारिवारिक सदस्यों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया गया है जो कि चिकित्सीय इलाज, चोट, अथवा शर्तों में सुधार, खेलकूद का सामान खरीदने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों आदि में भाग लेने के कारण कठिन स्थिति में रह रहे हैं।

खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई वित्तीय सहायता का विवरण निम्नलिखित है-

क्रम संख्याखिलाड़ी का नाम और उपलब्धियांप्रायोजनराशि (रूपये में)
1विकास नरवाल, पैरा लॉन बाउल्स के खिलाड़ी हैं। उन्होंने जोहर, मलेशिया में 2022 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, वहीं नासिक, महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021- 22 में मिक्स जोड़ी, पुरूष युगल और पुरूष एकल श्रेणी में तीन रजत पदक जीतेखेल किट खरीदने और प्रशिक्षण के लिये2,50,000
2.अनिल कुमार एथलेटिक्स के खिलाड़ी हैं। उन्होंने मारीशस मैराथन 2017 और गोवा रिवर मैराथन 2010 में भाग लियाप्रशिक्षण, उपकरणों की खरीद और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये। 2,25,000
3.संजना सुनील जोशी एथलेटिक्स (ट्रायथलॉन) की खिलाड़ी हैं। नेपाल में हुई साऊथ एशियन चैंपियनशिप- 2022 में तीसरा स्थान हासिल किया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये।2,00,000
4.दिनेश राजशेखरन पॉवर लिफ्टिंग के खिलाड़ी हैं। हैदराबाद में हुई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2022 में तीसरा स्थान हासिल किया और अल्पुज्झा में पुरूषों की इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप- 2023 में पहला स्थान हासिल किया खेलकूद सामान की खरीद और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिये।2,00,000

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading