अप्रैल 27, 2026

भारतीय तट रक्षक बल ने तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस – 2023 आयोजित किया

भारतीय तट रक्षक बल ने 16 सितंबर 2023 को सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस – 2023 (आईसीसी-2023) आयोजित किया। अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को दुनिया भर में आयोजित किया जाता है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (एसएसीईपी) के तत्वावधान में किया जाता है। भारतीय तट रक्षक बल 2006 से भारत में इस गतिविधि का समन्वय कर रहा है।

यह अभियान ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वच्छता ही सेवा” के माध्यम से व्यापक स्वच्छता और सफाई अभियान के आह्वान को भी समर्पित था।

इस वर्ष, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,425 स्वयंसेवकों की भागीदारी देखी गई, इसके बाद तमिलनाडु में 5,166 स्वयंसेवकों की भागीदारी रही। राष्ट्रीय स्तर पर, कुल 25,245 स्वयंसेवकों ने आईसीसी-2023 अभियान में भाग लिया।

विभिन्न नागरिक एजेंसियों, केंद्र और राज्य सरकार के संगठनों, नगर निगमों, गैर सरकारी संगठनों, मत्स्य पालन संघों, बंदरगाहों, तेल एजेंसियों और अन्य निजी उद्यमों ने अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया। उत्साही एनसीसी कैडेटों, एनएसएस, स्कूल और कॉलेज के छात्रों की भारी भागीदारी ने युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता के स्तर और स्वच्छ समुद्र तटों के लिए उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading