मई 2, 2026

बिंदल ने बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने खेरी ओबीसी बस्ती में सैंकड़ों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार मनाया।

उन्होंने कहा महिला मोर्चा 29, 30 और 31 अगस्त 2023 को राखी के त्यौहार को स्नेह यात्रा के रूप में पूरे देश और प्रदेश भर में मनाएगी।
महिला मोर्चा इस कार्यक्रम को बस, ऑटो, रिक्शा, टैक्सी चालक भाइयों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाएगी।
सभी बहने अपने-अपने मंडलों में यह स्नेह यात्रा कार्यक्रम इन तीन दिनों के लिए चलाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा फौजी और चिकित्सको भाइयों को रक्षासूत्र बंधेगी, साथ ही सेवा बस्तियां और अनुसूचित जातिवर्ग के भाइयों को रक्षासूत्र बांध इस कार्यक्रम को मनाएगी I
महिला मोर्चा पुलिस और होमगार्ड जवानों को भी रक्षासूत्र पहनाएगी।

उन्होंने कहा की देश और प्रदेश के सभी चालक महिलाओं को अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचते है और त्योहार पर भी छुट्टी नही जाते है। महिला मोर्चा इन सभी भाईयों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष सम्मान देकर उनके काम की सराहना करेगी। इन सभी का महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा योगदान होता है।

उन्होंने कहा की आज हम केंद्र सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहते है की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के पर्व पर देश और प्रदेश की बहनों को बड़ा उपहार दिया जिसमे केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 200 रू सस्ता किया गया। यह महिलाओं की दृष्टि से बड़ा फ़ैसला है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading