मार्च 9, 2026

चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग ने बढ़ाया भारत का मान: राकेश जम्वाल

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6000 घर को मंजूरी से मिलेगा हिमाचल को आपदा के समय संबल 

विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर विधानसभा की ग्राम पंचायत जडोल बूथ जडोल 2 के गांव त्रियुही में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम ने पूरे भारत को एक माला में परोया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश भर की ऐसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है जिनका देश मे अहम योगदान है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां चांद पर चन्द्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग कर वैज्ञानिकों और भारत का मान बढ़ाया है उसी तरह खेल की जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वह उत्तम है।कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की जो खेल प्रेमियों को नया जोश भरता है।
उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। भारत को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। चंद्रयान 3 के लिए हम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो की पूरी टीम और हर हिंदुस्तानी को बधाई देते है। हमारी धरती माता ने रक्षाबंधन के तौर पर धरती से चन्द्रमा की ओर चंद्रयान भेजा और चन्द्रमा ने भी अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा।
उन्होंने कहा की चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। आज भारत दुनिया में छा गया है, लेकिन भारत की सोच वन अर्थ – वन फैमिली – वन फ्यूचर वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सड़क, सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है । भारत अपनी विरासत से जुड़ रहा है।
इस दौरान विधायक राकेश जम्वाल ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरतो और जड़ोल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून की बारिश से प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। लोगों की जानें गई हैं और लोगों के आशियाने वह गए हैं जो बहुत ही दुःखदाई घटना है। भारी बारिश से सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कई कई गांवों को नुकसान पहुंचा है। लोगों के मेहनत मजदूरी से बनाए घर ढह गए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें अनदेखा किया गया है। प्रभावितों को समय पर राहत सामग्री नहीं मिल पाई है लेकिन हमारे हस्तक्षेप के बाद प्रभावितों को राहत पहुंची है। उन्होंने मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में यहां की सांसद भी भूमीगत हो गईं थीं जो अब मंडी का दौरा कर रही हैं। सांसद की ओर से आपदा प्रभावितों को पूछा तक नहीं गया है।
राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा की घड़ी में हरसंभव सहायता की है लेकिन सरकार के मुखिया से लेकर अन्य मंत्री पीएम मोदी का धन्यवाद तक नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल सरकार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 घर दिए हैं ताकि आपदा से प्रभावित लोगों को आवास मिल सके।
उन्होंने कहा कि आने वाले मानसून सत्र के दौरान आपदा के समय की नाकामियों को विधानसभा सत्र में उजागर किया जाएगा ताकि प्रदेश की जनता यह जान सके कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति कितनी संवदेनहीन है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading