मार्च 9, 2026

बारिश से हुई क्षति व बहाली कार्यों का जायजा लेने को जिलों के प्रवास पर रहेंगे उप-मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि राज्य में गत 13 से 17 अगस्त, 2023 के मध्य भारी बरसात के कारण हुई क्षति तथा प्रभावित क्षेत्रों में जारी बहाली कार्यों की समीक्षा के लिए प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, उप-मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री 28 अगस्त के बाद जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर व ऊना तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा जिला में बहाली कार्यों का जायजा लेंगे। इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार शिमला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान मण्डी, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सोलन और किन्नौर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कुल्लू, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह चम्बा और लाहौल-स्पिति तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सिरमौर जिला में जारी बहाली कार्यों का जायजा लेंगे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading