मार्च 7, 2026

राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े समस्‍त लोगों को बधाई संदेश भेजा है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ऐसे दिन भी आते हैं, जब इतिहास रचा जाता है। आज, चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रच दिया है, बल्कि भूगोल के विचार को भी बदल डाला है! यह सचमुच बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, यह एक ऐसी घटना है, जो जीवनकाल में एक ही बार घटित होती है, जिसने सभी भारतीयों को गर्व से भर दिया है। मैं इसरो और इस मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और कामना करती हूं कि वे भविष्‍य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें।

मेरा मानना है कि चंद्रयान की सफलता समूची मानव जाति के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाती है कि भारत ने किस प्रकार मानवता की सेवा में आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ अपने समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का भी उपयोग किया है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading