जून 19, 2026

एनसीसी कैडेट्स (लड़कों और लड़कियों) का पर्वतारोहण दल गढ़वाल क्षेत्र में 6,002 मीटर ऊंची माउंट थेलू चोटी के अभियान के लिए नई दिल्ली से रवाना

माउंट थेलू चोटी के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान दल को 21 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली से एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में विभिन्न निदेशालयों के पांच अधिकारी, 17 स्थायी प्रशिक्षक और 26 एनसीसी कैडेट (13 लड़के और 13 लड़कियां) शामिल हैं। टीम सितंबर 2023 के तीसरे सप्ताह तक माउंट थेलू चोटी पर पहुंचने का प्रयास करेगी।

यह 1970 के बाद से 86वां एनसीसी कैडेट पर्वतारोहण अभियान है। 6,002 मीटर (19,692 फीट) ऊंची माउंट थेलू चोटी, उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल हिमालय की गंगोत्री श्रृंखला में स्थित है।

एनसीसी के महानिदेशक ने कैडेट्स की सफलता की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने की सलाह दी। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उन्हें साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading