सितम्बर 25, 2026

सुबाथू में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित

विनोद सुलतानपुरी द्वारा बहु उद्देशीय खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये किए गए प्रदान

देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस सोलन ज़िला की सुबाथू छावनी में भी आयोजित किया गया। कसौली के विधायक विनोद सुलतानपुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विनोद सुलतानपुरी ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने सुबाथू में बहु उद्देश्य खेल मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव का दिवस है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस वर्ष यह प्रण लेना होगा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न संकट के समय में एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। भारी जानो-माल के दृष्टिगत विभिन्न विभागों और स्वयं सेवी संस्थाओं का बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग और प्रदेश सरकार के प्रयासों से सुबाथू सहित प्रदेश की छः छावनी क्षेत्रों के नागरिक क्षेत्र को छावनियों से बाहर करने से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है।
विनोद सुलतापुरी ने इस अवसर पर भारतीय सेना के डोगरा रैजीमेंट के शहीद सुदेश ठाकुर की धर्मपत्नी मंजू बाला, गोरखा रैजीमेंट के शहीद भीम बहादुर पुन की माता मालती पुन को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने हिमाचल केंटोनमेंटस ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, महासचिव मनमोहन शर्मा, सुबाथू काॅलेज की पूर्व प्रधानाचार्य सरोज वालिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता राजेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक हीरा दास, भाजपा के पूर्व इकाई अध्यक्ष जय इन्द्र गुप्ता और हरि प्रसाद तवंर को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुबाथू इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र दिनेश, ज़िला सोलन कांग्रेस महासचिव रोशन ठाकुर, छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर कौर, भाजपा कसौली के पूर्व मण्डलाध्यक्ष सुशील गर्ग, वंदना कंवर, सुमन छेत्री, सुबाथू कांग्रेस के महासचिव पुष्प अग्रवाल, गोरखा समाज सभा की अध्यक्ष योगिता थापा, वाल्मीकि सभा सुबाथू के पूर्व अध्यक्ष देवराज, सुनील थापा, मेला समिति सुबाथू के अध्यक्ष भूमेश सिंगल, प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, परविंदर सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading