नवम्बर 8, 2026

भारत मणिपुर के लोगों के साथ है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वहां की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में अशांति और हिंसा का दौर आया है और महिलाओं की गरिमा पर हमले के समाचार मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग पिछले कुछ समय से शांति बनाए हुए हैं और उन्होंने शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा, “राज्य और केंद्र सरकार उन समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं और आगे भी जारी रखेगी।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.