सितम्बर 21, 2026

प्रधानमंत्री ने देश के विभाजन के पीड़ितों को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर उन लोगों का स्मरण किया जिन्होंने देश के विभाजन में अपनी जान गंवा दी थी। मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन लोगों के संघर्ष को याद किया जो अपने घरों से विस्थापित हो गए थे।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading