मई 1, 2026

बागवानी मंत्री ने आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवा संघ की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, निदेशक बागवानी संदीप कदम और बागवानी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading