मार्च 11, 2026

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के भाग के रूप में कार्यक्रमों और आयोजनों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा

यह आयोजन प्रधानमंत्री की परिकल्पना भारत 2.0 एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के आंदोलन को और तेज़ करने में मदद करेगा: भूपेंद्र यादव

आज़ादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) भारत सरकार की एक पहल है जो प्रगतिशील भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

एक प्रमुख आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत के विकास की गाथा का उत्सव मनाने के लिए, 07 मार्च से 13 मार्च 2022 के बीच मनाए जाने वाले विशेष सप्ताह के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा कई पहलों, आयोजनों और कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंदर यादव ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि यह एक ऐसे आंदोलन को बनाने में मदद करेगा जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार भारत 2.0, एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में और तेज़ी लाएगा।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस विशेष सप्ताह के दौरान एक प्रगतिशील भारत की भावना को बनाए रखने के लिए कई पहल की योजना बनाई है। मंत्रालय के प्रत्येक प्रभाग ने मंत्रालय के अभियान को बनाए रखने और भारत के दृष्टिकोण 2.0 में योगदान करने के लिए कई पहल की योजना बनाई है।

इन गतिविधियों में ई-श्रम के अंतर्गत 25 करोड़ पंजीकरण पूरे होने का उत्सव मनाना, उमंग ऐप पर ई-श्रम का शुभारंभ, डोनेट-ए-पेंशन योजना का शुभारंभ, राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्रों द्वारा रोजगार मेला, रोजगार दिलाने का अभियान वाले शिविर शामिल हैं। इसके अंतर्गत सीएलसी (सी) द्वारा पूरे भारत में अपने 20 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से पूरे प्रतिष्ठित सप्ताह में विभिन्न श्रम कानूनों के तहत भारत भर में 65 स्थानों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अलग-अलग विकलांगों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ रोजगार उन्मुख पहल के बारे में जागरूकता पैदा करना और श्रमिकों और नियोक्ताओं को उनके अधिकारों और अनुपालन के बारे में जागरूक करने की गतिविधियां शामिल हैं।

स्वतंत्रता संग्राम, असंगठित श्रमिकों, महिला सशक्तिकरण, सड़क और अग्नि सुरक्षा, केंद्रीय व्यापार में महिलाओं के योगदान पर डीटीएनबीडबल्यूईडी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, यानी 8 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पूरे प्रतिष्ठित सप्ताह में भी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में देश भर में 27 स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला ईंट भट्ठा श्रमिकों और बीड़ी बनाने के काम में लगी महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य पूरक और आयुष किट का वितरण भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री 08 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में श्रम पुरस्कार वितरित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री 09 मार्च 2022 को ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ में गिग और प्लेटफॉर्म वर्किंग के संदर्भ में रोजगार के नए रूपों पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे और संबोधित करेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा इस अवसर पर ई-नामांकन शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। गुवाहाटी में इस सप्ताह के दौरान 11 और 12 मार्च 2022 को केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 230 वीं बैठक भी होगी।

सप्ताह में बंधुआ मजदूरों, भवन और अन्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) के लिए राज्य, जिला और तालुका स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) द्वारा सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा स्वास्थ्य शिविरों, कारखाना परामर्श और श्रम संस्थान महानिदेशालय (डीजीएफएएसएलआई) द्वारा कारखानों के मुख्य निरीक्षक का सम्मेलन और वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएनएलआई) द्वारा सेमिनार / कार्यशालाओं आदि का आयोजन किया जाएगा। ।

मंत्रालय ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग के लिए संपर्क किया है और नियोजित गतिविधियों के सफल कार्यान्वयन के लिए अपने संसाधनों को संगठित किया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading