मार्च 13, 2026

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने मत्स्य पालन क्षेत्र पर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की

पर्यावरण, महासागर और मत्स्य पालन के लिए यूरोपीय कमिशनर वर्जिनिजस सिंकेविसियस के नेतृत्व में यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल नई दिल्ली में भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AKQN.jpg

यूरोपीय संघ के अनुरोध पर, दोनों पक्ष पोर्ट स्टेट मेजर एग्रीमेंट, विश्व व्यापार संगठन में मत्स्य पालन सब्सिडी से जुड़े मुद्दों, इंडियन ओशन ट्यूना कमिशन (आईओटीसी), ‘महासागर और मत्स्य पालन संवाद’, आईयूयू फिशिंग और मत्स्य पालन मुद्दे पर गठित होने वाले प्रस्तावित संयुक्त कार्य समूह के ढांचे के भीतर बाजार पहुंच से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर द्विपक्षीय रूप से जुड़ने पर सहमत हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F6QP.jpg

भारतीय पक्ष ने यूरोपीय संघ के सीमा निरीक्षण चौकी पर भारतीय खेती वाले झींगा के निरीक्षण के लिए नमूना आवृत्ति को 50 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से घटाकर 10 प्रतिशत के पिछले स्तर तक कम करने, डी-लिस्टिंग को फिर से सूचीबद्ध करने, मत्स्य पालन प्रतिष्ठानों, और भारत से यूरोपीय संघ को जलीय कृषि झींगा के निर्यात के लिए नए सूचीबद्ध मत्स्य प्रतिष्ठानों को अनुमति दिए जाने से संबंधित मामलों पर यूरोपीय संघ का ध्यान आकर्षित किया।

इसके अलावा, मई 2021 में भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों को दिए गए निमंत्रण के अनुसरण में यूरोपीय संघ पक्ष से इंडो-पैसिफिक महासागर पहल (आईपीओआई) के किसी भी स्तंभ में शामिल होने का भी अनुरोध किया गया था।

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी, और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विदेश मंत्रालय और भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading