अप्रैल 25, 2026

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुंबई में फिट इंडिया क्विज 2022 के राज्य स्तर के विजेताओं को सम्मानित करेंगे

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 23 जुलाई, 2023 को बांद्रा, मुंबई स्थित बीकेसी में दूसरे फिट इंडिया क्विज के राज्य स्तर के विजेताओं के लिए एक सम्मान समारोह की मेजबानी करेगा। समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

फिट इंडिया क्विज के राज्य स्तर के विजेताओं को रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। फिट इंडिया क्विज, फिट इंडिया मूवमेंट का एक हिस्सा है, जिसका शुभारम्भ 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस पहल का उद्देश्य भारत को एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनाना है।

फिट इंडिया क्विज 2022 स्कूल और छात्रों के लिए 3.25 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ खेल और फिटनेस पर भारत का सबसे बड़ा क्विज है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा कार्यक्रम एवं खेल और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में बीते साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों के लिए फिट इंडिया नेशनल फिटनेस एंड स्पोर्ट्स क्विज के दूसरे संस्करण का शुभारम्भ किया था।

क्विज में भारत का समृद्ध खेल इतिहास, फिटनेस और पोषण से संबंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading