मई 1, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सामरिक साझेदारी बढ़ाने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 से 11 जुलाई 2023 को मलेशिया का आधिकारिक दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाना और राजनीतिक साझेदारी को और बढ़ाना है। रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों मंत्री, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करते हुए इन संबंधों को और दृढ़ करने के लिए नए उपाय की खोज करेंगे। दोनों देश द्विपक्षीय हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री सी वाईबी दातो सेरी अनवर बिन-इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।

भारत और मलेशिया दोनों देशों का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है। दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है, जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीति क्षेत्रों तक विस्तृत है। दोनों देश, 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मलेशिया यात्रा के दौरान स्थापित उन्नत सामरिक साझेदारी के दृष्टिकोण के अनुसार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading