मार्च 10, 2026

आईएनएस त्रिशूल 19 जून 2023 को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के  लिए सेशेल्स पहुंचा

आईएनएस त्रिशूल अपने परिचालन तैनाती के भाग के रूप में सेशेल्स के एक बंदरगाह पर पहुंचा, जो कि भारत की अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाता है। वहां की यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर ने सेशेल्स के विदेश मंत्री महामहिम सिल्वेस्टर राडेगोंडे और वहां के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से एक शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त कार्तिक पांडे से भी मुलाकात की।

बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले आईएनएस त्रिशूल ने संयुक्त ईईजेड निगरानी की। सेशेल्स के विदेश मंत्री महामहिम सिल्वेस्टर राडेगोंडे ने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी का स्वागत किया, जिससे दोनों देशों के बीच मौजूदा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिली है।

बातचीत के दौरान, सेशेल्स रक्षा बलों के सीडीएफ ब्रिगेडियर माइकल रोसेट ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला। सेशेल्स रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, कर्नल जीन अत्ताला और सेशेल्स रक्षा बलों के सैन्य सलाहकार, कर्नल कुणाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।

यह जहाज 29 जून 2023 को सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाला है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading