मार्च 8, 2026

नेहरू युवा केन्द्र शिमला ने महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

आज नेहरू युवा केन्द्र शिमला द्वारा महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड एनजीओ के कार्यक्रम समन्वयक सुनीता देवी और महिला मंडल की प्रधान सुनीता उपास्थित रही। साथ ही नेहरू युवा केंद्र शिमला के युवा स्वयं सेवी किरण शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

नेहरु युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और लगभग 25 पौधे लगाए गए। इसमें महिला मंडल की 37 महिलाओं ने भाग लिया । उन्हें भारत सरकार के अभियान मेरी लाइफ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading