मार्च 7, 2026

डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्रा सोना जब्त किया, 2 गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 3 और 4 जून, 2023 को दो अलग-अलग मामलों 10 किग्रा से ज्यादा सोना जब्त किया है।

विशेष सूचना के आधार पर पहले मामले में, 2 यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 252 से शारजाह से मुंबई पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया गया। जांच के दौरान उन यात्रियों से विदेशी मार्किंग वाली 24 कैरेट की 8 सोने की बार्स बरामद हुईं। उनका वजन 8 किग्रा था और यात्रियों ने सोना अपने कमर के चारों ओर कपड़ों के भीतर छिपा रखा था। एक अन्य खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए यात्रियों के एक और साथी को पकड़ा गया। जांच के दौरान बरामद 8 किलो वजन का बार के रूप में सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 4.94 करोड़ रुपये थी। पहले मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे मामले में, 3 जून, 2023 को दुबई से आ रहे एक अन्य भारतीय नागरिक को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे से पकड़ा गया। उस यात्री के सामान की जांच की गई और इस दौरान उसके सामान से 56 लेडीज क्लच (पर्स) बरामद हुए। महिलाओं के सभी क्लच की धातु की स्ट्रिप्स के चांदी के रंग के तारों के रूप में 24 कैरेट सोने की चालाकी से छुपाया गया था।

बरामद हुए सोने के तारों का कुल वजन 2005 ग्राम था और उसका अनुमानित मूल्य 1,23,80,875 रुपये था। उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी जब्ती में स्पष्ट रूप से सुशिक्षित व्यक्ति शामिल हैं जो सोने की तस्करी की योजना और उसे अंजाम देने में सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।

दोनों मामलों में तस्करी के नए तौर-तरीकों का पता चला है, जिससे देश में विभिन्न रूपों में सोने की तस्करी करने वाले सिंडिकेट की जांच में नियमित आधार पर डीआरआई के अधिकारियों के सामने आने वाली नई चुनौतियों के संकेत मिलते हैं। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चांदी के रंग के धातु के तारों के रूप में विदेशी मार्किंग वाले सोने और छुपाए गए 24 कैरेट सोने की जब्ती सोने की तस्करी के खिलाफ चल रही लड़ाई की याद दिलाती है।

उक्त मामलों में लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 10 किलो सोना जब्त किया गया है और कुल 4 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading