सितम्बर 23, 2026

राज्यपाल ने कांगड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में एकीकृत पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों को दवा पिलाई। इस अभियान के तहत कांगड़ा जिले के 1.21 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा कर्मचारी प्रशंसनीय सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का टीकाकरण ऐहतियाती बूस्टर डोज की तरह है।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ एम.एस. डॉ. राजेश गुलेरिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading