मार्च 18, 2026

27 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त सूचना के अनुसार 11 के.वी चम्बाघाट फीडर में आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 27 मई, 2023 को सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 27 मई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला, गरीब बस्ती, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, चम्बाघाट चैक के कुछ क्षेत्र, बसाल मार्ग, बावरा, सूर्य किरण कालोनी, कथेड़, बसाल, कालाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, सेरी, पट्टी, धाला, डांगरी, गारा, धरोट, जियुण, आंजी सलुमणा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading