मार्च 10, 2026

भारतीय नौ-सेना के जहाजों का सिहानोकविले, कंबोडिया का दौरा

समुद्री सहयोग के द्वारा दोनों देशों के बीच के दोस्ती के बंधन को और मजबूती देंगे
आसियान देशों में भारतीय नौ-सेना की तैनाती का एक भाग

आसियान देशों में भारतीय नौ-सेना की एक हिस्से के तैनाती के रूप में भारतीय नौ-सेना के जहाज दिल्ली और सतपुड़ा रियर एडमिरल गुरुचरण सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट की कमान के तहत 11 से 14 मई 2023 तक सियानोकविले कंबोडिया के दौरे पर हैं। यह दौरा कंबोडिया के साथ भारत के सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाता है।

इस दौरान दोनों तरफ के नौ-सेना अधिकारी पेशेवर बात-चीत डेक- विज़िट और खेलों के आदान-प्रदान की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य अंतर-संचालनीयता और आपसी समझ को बढ़ाना है।

आईएनएस दिल्ली भारत का पहला स्वदेश निर्मित निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक जहाज है और आईएनएस सतपुड़ा स्वदेश निर्मित बहूद्देशीय स्टील्थ-फ्रिगेट है। ये दोनों जहाज मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर को ले जाने के साथ विभिन्न प्रकार के हथियारों और सेंसर से लैस हैं। ये दोनों जहाज भारत के उन्नत जहाज निर्माण क्षमता ओर डिज़ाइनों के प्रमाण है।

भारतीय नौ-सेना के जहाजों के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य दोस्ती के गहरे संबंध को, समुद्री सहयोग द्वारा और मजबूत करना है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading