मार्च 18, 2026

पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट की

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भेंट की।

 पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को विधानसभा परिसर में सुरक्षा प्रबंधो के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित एवं पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक स्थिति में व्यापक निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी वेणुगोपाल एन. और पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता दिलजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading