मार्च 11, 2026

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की

सिरमौर ज़िला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की तथा अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।
प्रतिनिधिमण्डल ने कोरोना काल के दौरान सोलन से भराड़ी-पन्ुनरधार रूट पर बंद की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को पुनः बहाल करने तथा भराड़ी क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाऊ सिंचाई परियोजना तैयार करने का आग्रह किया।
उप-मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपर्वक विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading