मार्च 15, 2026

आधार की निःशुल्क ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा 15 मार्च से 14 जून तक उपलब्ध

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने ज़िलावासियों से आग्रह किया कि वे अपने आधार कार्ड का ऑनलाईन अपडेशन करवाएं। इस कार्य के लिए नागरिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कृतिका कुलहरी ने कहा कि नागरिक अपने आधार कार्ड का निःशुल्क ऑनलाइन अपडेशन 15 मार्च, 2023 से 14 जून, 2023 तक करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिन निवासियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों में अपने आधार संख्या को अपडेट नहीं किया है, वे अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को अपलोड कर ऐसा कर सकते हैं।

कृतिका कुलहरी ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आमजन की सुविधा के लिए 03 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा को निःशुल्क किया है। इसके लिए नागरिक myAadhaar पोर्टल ( myaadhaar.uidai.gov.in ) और mAadhaar ऐप के माध्यम से अपने आधार नम्बर को ऑनलाइन अपडेट कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल एवं ऐप पर उन सभी दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है जिन्हें पहचान एवं पते के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्र पर इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 50 रुपये का शुल्क देय होगा।

उपायुक्त ने सभी सोलन निवासियों से आग्रह किया कि इस निःशुल्क अपडेशन अवसर का लाभ उठाएं और अपने आधार को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट करना भी सुनिश्चित बनाएं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading